top of page

राज्यपाल की मौजूदगी में दिव्यांग व वृद्धजन को नि:शुल्क उपकरण वितरण

Updated: Jun 29

ree

सिने आजकल/सिहेक्ट मीडिया आरा। भोजपुर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भोजपुर गौरव के रूप में स्थापित जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर ट्रस्ट" बड़हरा भोजपुर के परिसर में वर्ष 1999 से वर्ष 2025 के 28 जून तक सैकड़ो राष्ट्रीय स्तर के समारोह व कार्यक्रम होता आ रहा है। इसी कड़ी में "आसरा भोजपुर" सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजग सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के व्यापक सहयोग एवं एलिम्को के उत्पाद का वितरण समारोह 28 जून को दिन के 11 बजे से होने जा रहा है। उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे। अध्यक्षता जय मां काली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मौर्या होटल पटना के एक्स्क्यूटीव डायरेक्टर बीडी सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि रवि रंजन सिंह (सिनियर मैनेजर, एलिम्को, कानपुर) एवं दिप्ति राधव (डायरेक्टर, आसरा भोजपुर) एवं शिवम बहादुर सिंह, डा लक्ष्मण तिवारी, अमितकुमार दूबे, इन्दू देवी (मेयर), मुखिया रितेश कुमार सिंह, सरपंच हरेन्द्र सिंह, कमल किशोर सिंह होंगे। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने बताया कि करीब 750 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच 75 लाख रूपये का कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण निःशुल्क राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप योजना जो भारत सरकार द्वारा वर्तमान में अभियान चलाया जा रहा है, उसके अन्तर्गत वितरण समारोह मंदिर ट्रस्ट के परिसर में आयोजित किया जा रहा है, इसके पूर्व और भविष्य में भी आसरा भोजपुर, एलिम्को एवं जय मां काली मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य एवं सहयोग से सम्पूर्ण बिहार में स्थल चयनित कर करोड़ो का सहायक उपकरण वितरित करने की योजना है। मंदिर ट्रस्ट तोरणद्वार, डेकोरेशन, फ्लैक्स एवं अन्य व्यवस्था अपने संसाधन के बल पर लाखों रूपये खर्च कर रहा है, ताकि भोजपुर जिले की प्रतिष्ठा स्थापित हो सके। विभिन्न कार्यों के संचालन हेतु बीडी सिंह की कार्यकुशलता एवं अनुभव का लाभ उठाकर विभिन्न कार्यों के लिए दर्जनों जिम्मेवार पदधारीयों की टोली बना कर कार्य को सौंप दिया गया है। स्थानिय पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य प्रशासन एवं जिला स्तर पर समस्त प्रशासन के पदस्थापित उच्चाधिकारियों को सूचित किया है। डेकोरेशन का कार्य एक सप्ताह से प्रारम्भ है। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मिडिया एवं मिडिया प्रभारी अखिलेश बाबा द्वारा सूचित करने का कार्य किया जा रहा है। आसरा भोजपुर एवं एलिम्को कानपुर द्वारा करोड़ो का सामान ट्रक माध्यम से मंदिर ट्रस्ट के गोदामों में डम्प किया जा रहा है। वितरण कार्यक्रम लगातार चार-पाँच दिनों तक चलेगा, जब तक जितने व्यक्तियों का ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन हो गया है, सभी को निःशुल्क आसरा, भोजपुर सामान उपलब्ध कराता रहेगा, कोई वंचित नहीं होगा, प्रथम दिन भी 246 लोगों को सामान प्राप्त होगा, जो बच जायेंगे उन्हें दूसरे दिन से लेकर पाँचवे दिन तक सामान प्राप्त होगा। सी मीडिया से कमलेश पांडेय की रिपोर्ट

Comments


bottom of page