विपिन विश्वास की अध्यक्षता मे संकल्प सभा का आयोजन।
- CINE AAJKAL
- Jun 22
- 1 min read
Updated: Jun 29

सिहेक्ट मिडिया /सिने आजकल न्यूज :- संदेश प्रखंड के अख़गांव बचरी तीन मुहान के समीप स्व राज नाथ सिंह मार्केट में बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपिन विश्वास ने किया। मुख्य अथिति भाजपा के बिधान सभा प्रभारी भगवान सिंह व जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी राम दिनेश यादव थे। बैठक में मोदी सरकार के 11साल बेमिसाल, बूथ सशक्तिकरण बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विकसित भारत 2047 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गयी। वक्ताओं ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से बिकाश कर रहा है। आज देश आर्थिक मामले में 11से चौथा स्थान पर पहुंच गया। विदेशों में भारत देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। एनडीए की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य,शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना से लेकर कई योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। पहले लाभुकों का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब डायरेक्ट उनके खाते में पहुंच रहे है। शाम होते लोग घर में दुबक जाते थे, अभी लोग रात को भी सफर कर रहे है। बैठक में सतीश सिँह, एकराम महतो, रमेश सिंह, गौरी शंकर गोस्वामी, धन भगवान साव, सियाराम सिंह, के अलावे कई लोग थे। संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास खबर।



Comments